MDSU_NEWS

B.A. (Part-I) (Semester-1)
Examination, 2024
(Held in 2025) 7 मई 2025
General Hindi
ACE सामान्य हिन्दी
Duration of Examination: 3 Hours
परीक्षा की अवधि: 3 घण्टा
Max. Marks: 70 पूर्णांक: 70
Instructions to the Candidates:
परीक्षार्थी के लिए निर्देश:-
नोट:- प्रश्न पत्र दो भागों में होगा। भाग-अ और भाग-ब
भाग- अ में 10 अनिवार्य प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 50 शब्दों तक सीमित होगा। प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा। (10×2-20 अंक)
भाग-ब में 10 प्रश्न होंगे। छात्र को प्रत्येक इकाई से कम से कम एक प्रश्न का चयन करते हुए पाँच प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 400 शब्दों तक सीमित होगा। प्रत्येक प्रश्न 10 अंक का होगा।
(5×10=50 अंक)

खण्ड-अ
(1) द्विवेदी युग के दो प्रमुख कवियों के नाम लिखिए।
(2) ‘गोवर्धन धारण’ कविता की विषय-वस्तु पर प्रकाश डालिए ।
(3) ‘नीलाम्बर परिधान हरित पट पर सुन्दर है।” उपयुक्त पंक्तियाँ किस कविता से उद्धृत हैं?
(4) संज्ञा की परिभाषा तथा उसके भेदों के नाम लिखिए।
(5) क्रिया विशेषण अव्यय किसे कहते हैं? इसके कितने भेद होते हैं?
(6) मुहावरे और लोकोक्ति में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
(7) सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
(8) संक्षेपण का अर्थ स्पष्ट करते हुए, उसकी परिभाषा लिखिए।
(9) निम्नलिखित अशुद्ध शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए:-
(क) अनुग्रहित
(ख) कवियत्री
(10) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए:-
(क) शायद आज वर्षा अवश्य आयेगी।
(ख) प्रातःकाल के समय घूमना चाहिए।

खण्ड ‘ब’
इकाई प्रथम
(11) निम्नलिखित पद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए:-
हल्दी घाटी के शिला खण्ड,
ऐ दुर्ग! सिंह गढ़ के प्रचण्ड,
राणा, नाना का कर घमण्ड
दो जगा आज स्मृतियाँ ज्वलन्त,
वीरों का कैसा हो वसन्त ?
(12) ‘गंगावतरण’ कविता के आधार पर गंगा नदी की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
(13) मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित ‘भारत वन्दना’ कविता में व्यक्त हुए मातृभूमि के गुणों का सोदाहरण वर्णन कीजिए।
(14) समर शेष है’ कविता की मूल संवेदना व्यक्त करते हुए, रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की राष्ट्रीय भावना पर प्रकाश डालिए।

इकाई – द्वितीय
(15) समास की परिभषा देते हुए, प्रमुख भेदों को सोदाहरण समझाइये |
(16) संधि किसे कहते हैं? संधि के विभिन्न प्रकारों को सोदाहरण समझाइये |
(17 )विशेषण और क्रिया विशेषण में अन्तर स्पष्ट करते हुए, विशेषण के प्रमुख प्रकार बताइये ।

इकाई – तृतीय
(18) निम्नलिखित का पल्लवन कीजिए:-
“करत-करत अभ्यास के, जड़मति होत सुजान।
(19) निम्नलिखित शब्दों को शुद्ध रूप में लिखिए:-
पुरूस्कार, त्यौहार, व्यवसायिक, मिष्ठान्न, प्रमाणिक, दुरावस्था, शमशान, रचेता, आर्शिवाद, उजज्वल
(20) निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए:-
(क) मीरांबाई कृष्ण की सौन्दर्यता पर मोहित थी ।
(ख) विद्वान नारी देश की शोभा है।
(ग) तुम्हारी अंगुलियाँ मुझ से लम्बी हैं।
(घ) वह चलता-चलता थक गया ।
(ड़) यहाँ शुद्ध गाय का दूध मिलता है।
(च) पेड़ों पर चिड़िया बोल रही है।
(छ) उसे मृत्यु दण्ड़ की सजा देना अनुचित है।
(ज) विन्ध्याचल पर्वत बहुत प्राचीन है।
(झ) मानसिंह चम्बल का सुविख्यात डाकू था।
(ञ) मुझे ईश्वर पर आत्मविश्वास है।

error: Content is protected !!
Scroll to Top