एमडीएसयू एमएससी सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी, सेमेस्टर – 1 व 3 की परीक्षाओं के टाइम टेबल जारी
(12 हजार से अधिक स्टूडेंट्स होंगे शामिल)
MDSU_NEWS| अजमेर एमडीएस यूनिवर्सिटी पीजी सेमेस्टर सिस्टम के स्टूडेंट्स के लिए खुश खबर है। यूनिवर्सिटी द्वारा एमएससी सेमेस्टर -1ST व 3RD की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। सेमेस्टर प्रथम की परीक्षाएं 7 मई से और थर्ड की 8 मई से शुरू होंगी। एमएससी गणित, बॉटनी, फिजिक्स,जूलॉजी सहित दोनों सेमेस्टरों के 12 विषयों में करीब 12 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठेंगे। इधर, एमबीए सेमेस्टर -1st व सेमेस्टर 3rd के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अभी ओर इंतजार करना पड़ सकता है। यूनिवर्सिटी द्वारा M.A. तथा M.COM. में फिलहाल ANNUAL स्कीम ही चल रही है । इनकी परीक्षाएं यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जा चुकी हैं। परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं। अब यूनिवर्सिटी का फोकस पीजी सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं पर है। फिलहाल सेमेस्टर -1st व सेमेस्टर 3rd की परीक्षाएं होंगी। यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज सूत्रों का कहना है कि एमएससी सेमेस्टर की परीक्षाएं भी निर्धारित शेड्यूल से करीब 3 माह देरी से चल रही हैं। अभी पहले थ्योरी की परीक्षाएं होंगी। इसके बाद प्रायोगिक परीक्षाओं के आयोजन होंगे। ऐसे में सेमेस्टर 1st व 3rd की परीक्षा प्रक्रिया जून मध्य तक खिंच सकती है। हालांकि यूनिवर्सिटी का दावा कि सेमेस्टर की परीक्षाएं सप्ताह डेढ़ सप्ताह में पूरी हो जाएंगी, लेकिन प्रेक्टिकल में समय लग सकता है। उधर स्टूडेंट्स का कहना है कि ये परीक्षाएं जनवरी में ही हो जानी चाहिए थीं। लेकिन अब टाइम टेबल आएगा । विश्वविद्यालय सूत्रों के मुताबिक पीजी कोर्स यानी एमएससी ,गणित, फिजिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी विषयों की परीक्षाएं करवानी हैं। दोनों ही सेमेस्टरों के लिए परीक्षाएं अलग-अलग आयोजित होंगी। सेमेस्टर -1st व 3rd की परीक्षाओं का समय अलग-अलग होगा। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील टेलर ने बताया कि सेमेस्टर 1st व 3rd के बाद यूनिवर्सिटी सेम-2nd व 4th की परीक्षाएं आयोजित करेगी। इसमें कुछ समय लग सकता है।
अब तक जारी हुवे यह TIME TABLE
MDSU AJMER ने पीजी सेमेस्टर के निम्न कोर्स के टाइम जारी कर दिए है –
• M.SC. MATHEMATICS SEMESTER 1ST
• M.SC. PHYSICS SEMESTER 1ST
• M.SC. BOTANY SEMESTER 1ST
• M.SC. ZOOLOGY SEMESTER 1ST
• M.SC. COMPUTER SCIENCE SEMESTER 1ST
• M.SC. INFORMATION TECHNOLOGY SEMESTER 1ST
• M.SC. MATHEMATICS SEMESTER 3RD
• M.SC. PHYSICS SEMESTER 3RD
• M.SC. BOTANY SEMESTER 3RD
• M.SC. ZOOLOGY SEMESTER 3RD
• M.SC. COMPUTER SCIENCE SEMESTER 3RD
• M.SC. INFORMATION TECHNOLOGY SEMESTER 3RD
TIME TABLE LINK
COURSE NAME | DOWNLOAD LINK |
M.SC. CHEMISTRY SEMESTER 1ST | COMING SOON |
M.SC. MATHEMATICS SEMESTER 1ST | DOWNLOAD |
M.SC. BOTANY SEMESTER 1ST | DOWNLOAD |
M.SC. ZOOLOGY SEMESTER 1ST | DOWNLOAD |
M.SC. PHYSICS SEMESTER 1ST | DOWNLOAD |
M.SC. COMPUTER SCIENCE SEMESTER 1ST | DOWNLOAD |
M.SC. INFORMATION TECHNOLOGY SEMESTER 1ST | DOWNLOAD |
M.SC. CHEMISTRY SEMESTER 3RD | COMING SOON |
M.SC. MATHEMATICS SEMESTER 3RD | DOWNLOAD |
M.SC. ZOOLOGY SEMESTER 3RD | DOWNLOAD |
M.SC. PHYSICS SEMESTER 3RD | DOWNLOAD |
M.SC. BOTANY SEMESTER 3RD | DOWNLOAD |
M.SC. COMPUTER SCIENCE SEMESTER 3RD | DOWNLOAD |
M.SC. INFORMATION TECHNOLOGY SEMESTER 3RD | DOWNLOAD |