कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया नया परीक्षा कैलेंडर
(21 जनवरी से अप्रैल माह तक होगी सभी परीक्षाएं)
MDSU_NEWS : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 17 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार अगले साल जनवरी से अप्रैल महीने तक 17 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। हालांकि 17 में से महज 6 भर्ती परीक्षाओं की तारीख जारी की गई है, जबकि 11 भर्ती परीक्षाओं के आयोजन का प्रस्तावित महीना बताया गया है।
इन परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी
• सूचना सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2023: 21 जनवरी, 2024
• संविदा नर्स (GNM) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : 3 फरवरी, 2024 (मॉर्निंग)
• संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : 3 फरवरी, 2024 (इवनिंग)
• कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : 4 फरवरी, 2024
• कनिष्ठ लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : 11 फरवरी, 2024
• संगणक सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : 3 मार्च, 2024
• पर्यवेक्षक (महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : मार्च-अप्रैल, 2024
• सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 : मार्च-अप्रैल, 2024
• उपकारापाल सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : मार्च-अप्रैल, 2024
• छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-II ( सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : मार्च-अप्रैल, 2024
• पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : मार्च-अप्रैल, 2024
• प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : मार्च-अप्रैल, 2024
• छात्रावास अधीक्षक ग्रेड-III (अल्पसंख्यक मामलात विभाग) सीधी परीक्षा 2023 : मार्च-अप्रैल, 2024
• कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा, 2023 : मार्च-अप्रैल, 2024
• पटवारी सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : मार्च-अप्रैल, 2024
• जिलेदार (सिंचाई) सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : मार्च-अप्रैल, 2024
• कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2023 : मार्च-अप्रैल, 2024